{"_id":"62893c69a9336916131e2993","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2387892197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से मुठभेड़ में सिपाही के सिर को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से मुठभेड़ में सिपाही के सिर को छूकर निकली गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करों से मुठभेड़ में सिपाही के सिर को छूकर निकली गोली
लोनी। लाल बाग कॉलोनी रोड पर शुक्रवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच करीब सवा घंटे मुठभेड़ चली। 23 राउंड चली गोलियों में तीन तस्करों के पैर में गोली लगी। वहीं, तस्करों की ओर से चली गोली एक सिपाही के सिर को छूते हुए निकल गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पशु तस्कर गैंग के चार सदस्यों को पुलिस टीम ने करीब सवा घंटे चली मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक गोली लोनी बार्डर थाने में सिपाही पद पर तैनात राजेश के सिर से छूते हुए निकल गई। साथियों ने सिपाही को लोनी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस की एक गोली तस्कर चंद्रशेखर निवासी बागपत के पैर में लगी। इस दौरान उसका दूसरा साथी गौरव, लक्की, शुभम, अमित पुलिस को देखकर आसपास छिप गए। आसपास तस्करों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने फिर घेराबंदी की। तभी बाइक पर आ रहे तस्करों ने पुलिस को देखकर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब 17 राउंड फायरिंग की। तस्करों ने भी पुलिस पर 7 राउंड फायरिंग की। मुठभेड़ में गिरफ्तार लक्की और शुभम के पैरों में गोली लगी। वहीं, गौरव को पास से गिरफ्तार किया। मौका पाकर अमित राजपूत उर्फ बाबू निवासी भविना हरियाणा फरार हो गया। थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर पर छह अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इनमें गौरव दिव्यांग है, उसने एक पैर प्लास्टिक का लगवा रखा है।