फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लिवइन में रह रही महिला ने किसी और से शादी करना चाहा तो मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लिवइन में रह रही महिला ने किसी और से शादी करना चाहा तो मार डाला
विज्ञापन

लोनी। लिव इन रिलेशनशिप में एक साल से साथ रहने वाले युवक रजनीश ने संगीता की गला दबाकर हत्या की थी। संगीता रजनीश को छोड़कर किसी और से शादी करना चाहती थी। इस बात से नाराज होकर युवक ने घटना को अंजाम दिया था। हत्या के बाद दो दिनों तक युवक ने शव को घर में छिपा कर रखा था। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि 30 अप्रैल को नसबंदी तिराहा सब्जी मंडी रोड नाले के किनारे एक महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त संगीता के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर हुई थी। महिला का फोन गायब था। महिला के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रजनीश निवासी किशनपुर गुजरान बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में रजनीश ने बताया कि वह करीब एक साल से तलाकशुदा संगीता के साथ कच्चा बलरामनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। कई वर्ष पूर्व महिला का तलाक हो गया था। उसकी 15 साल की बेटी फरीदाबाद अपने मामा के घर रहती है। रजनीश ने बताया कि संगीता कुछ दिनों से उससे अलग-अलग रह रही थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से प्यार करने लगी थी। संगीता ने किसी और से शादी करने की फैसला किया था। वह उस व्यक्ति से शादी करने की जिद करने लगी थी। रजनीश ने व्यक्ति का नाम और पता पूछा लेकिन वह नहीं बता रही थी। इस बात को लेकर रजनीश परेशान हो गया था। वह संगीता के साथ शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
शादी को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। रजनीश ने संगीता की जिद से परेशान होकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई। 28 अप्रैल की रात को दोनों में फिर से झगड़ा हुआ, झगड़े के बाद दोनों अपने घर में सो रहे थे। करीब डेढ़ बजे रजनीश उठा और संगीता का गला दबा दिया। कुछ देर बाद संगीता की मौत हो गई। संगीता के शव को ठिकाने पर लगाने के लिए रजनीश 300 रुपये भाड़े पर एक रिक्शा लाया था। घटना के दो दिन बाद उसने संगीता के शव को प्लॉस्टिक के कट्टे में बंद कर रिक्शा पर लादकर नसबंदी तिराहा सब्जी मंडी रोड पर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed