फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मॉडल शॉप के बाहर बाउंसर ने सीनियर एडवाइजर का ईंट से सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मॉडल शॉप के बाहर बाउंसर ने सीनियर एडवाइजर का ईंट से सिर फोड़ा
विज्ञापन

इंदिरापुरम। नोएडा के बाद अब इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित द वीकेंड वाइन मोर मॉडल शॉप के बाहर बाउंसर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट के सीनियर एडवाइजर की पिटाई कर दी। बाउंसर ने ईंट से हमला कर सीनियर एडवाइजर का सिर फोड़ दिया। दोस्तों के साथ मॉडल शॉप पर पहुंचे सीनियर एडवाइजर का बीयर की केन कम लाकर देने पर बाउंसर से विवाद हुआ था। आरोप है कि चौकी पर शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस मारपीट में बाउंसर के शामिल होने से इनकार कर रही है।
गौतमबुद्धनगर निवासी आर्यन शर्मा ने बताया कि वह कुछ समय पहले तक वसुंधरा सेक्टर- 11 में परिवार के साथ रहते थे। यहां उनके कई दोस्त रहते हैं। शुक्रवार रात वह भाई भव्य भूषण, दोस्त अभिनव सिंह, उज्जवल कौल व विक्रम के साथ वसुंधरा में बीयर व शराब खरीदने पहुंचे थे। वह वसुंधरा सेक्टर-15 के द वीकेंड वाइन मोर मॉडल शॉप के बाहर पहुंचे। वहां शॉप बंद थी लेकिन कैंटीन खुली थी। सभी कैंटीन में बैठ गए। कुछ देर बाद बाहर निकले और जानने वाले बाउंसर को पैसे देकर बीयर व शराब लाने भेजा। वह इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर में एक अन्य बाउंसर सामान लेकर आया। उसमें बीयर की एक केन कम मिली। उन्होंने बाउंसर से विरोध जताया तो वह गाली-गलौज करने लगा। बाउंसर का नाम मोंटी बताया गया है। कहासुनी के बीच विवाद बढ़ने पर बाउंसर ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गए। दोस्त ओर अन्य लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
घायल का आरोप है कि उन्होंने मौके से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह प्रहलादगढ़ी पुलिस चौकी पहुंचे और वहां लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मॉडल शॉप के बाहर पहुंची और बिना सीसीटीवी फुटेज की जांच किए वापस चली गई। घायल ने पुलिस से दोबारा कार्रवाई की मांग की तो उन्हें चौकी से टरका दिया गया। रविवार को पूरा मामला मीडिया के पास पहुंचा तो पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल शॉप बंद, फिर बाउंसर कहां से लाया था शराब
मॉडल शॉप जब रात में बंद थी तो बाउंसर किसकी मिलीभगत से शराब खरीदकर लाया था। उन्होंने बाउंसर को 1200 रुपये की जगह 1700 रुपये दिए, इसके बावजूद उन्हें बीयर की केन कम लाकर दी। इसी पर उनका विवाद हुआ था। इस घटना में आबकारी नियमों की अवहेलना की भी बात सामने आई है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि युवकों के बीच विवाद मॉडल शॉप के बाहर का है। रात 10 बजे के बाद सभी मॉडल शॉप बंद हो जाती हैं।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना में किसी बाउंसर का लेना देना नहीं हैं। मॉडल शॉप पर बाउंसर नहीं रहता है। युवक का कर्मचारी से विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। मॉडल शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी गई हैं। घायल को सिर्फ एक जगह चोट लगी है, ईंट से सिर नहीं फोड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed