फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कमरे में सो रहे छात्र पर गिरा छत का प्लास्तर, हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कमरे में सो रहे छात्र पर गिरा छत का प्लास्तर, हुई मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। पप्पू कालोनी की गली नंबर-1 में बुधवार सुबह करीब दस बजे कमरे में सोते समय 12वीं के छात्र अयान के सिर पर छत का प्लास्तर गिर गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फहीम कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करते हैं। घर में पत्नी नूरी और बेटी एलीस (20) व बेटा अयान (17) रहते थे। अयान न्यू सीमापुरी के जीबीएस स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करता था। सुबह के समय सभी लोग कमरे के बाहर कपड़े पर कढ़ाई कर रहे थे जबकि छात्र अंदर सो रहा था। अचानक छत का प्लास्तर गिरने की तेज आवाज से उनके होश उड़ गए। गेट खोलकर अंदर देखा तो बेड और फर्श पर प्लास्तर व ईंट के टुकड़े पड़े थे। वहीं पर अयान खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। घर में धूल-मिट्टी और तेज आवाज को सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और तुरंत सभी को बाहर निकाला। अयान के सिर और मुंह पर प्लास्तर भरभराकर गिरने से काफी चोटें थी। उधर, तहसीलदार की टीम ने घटना की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद साहिबाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि मकान की हालत जर्जर होने की वजह से छत का प्लास्तर गिर गया था। शिकायत आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed