{"_id":"6260615e4b00257bc12593ba","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2371678167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म
लोनी। दिल्ली में रहने वाली एक महिला को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर लोनी के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने युवक के खिलाफ लोनी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक पर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है।
महिला ने बताया कि 4 जुलाई 2020 को वह, उनका पति और पति का दोस्त लोनी में रहने वाले युवक के मिलने उसके घर गए थे। 18 जुलाई 2020 को महिला के पति को किसी मामले में मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके पति के दोस्त ने लोनी में रहने वाले युवक को मंत्री बताते हुए मदद के लिए बुलाया। युवक और महिला मुरादाबाद थाने के चंदौसी थाने मामले को लेकर गए थे। दोनों फिर से मुरादाबाद गए। यहां युवक ने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवक ने महिला के परिजनों को महिला की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे ले जाने को कहा। महिला को जब होश आया, तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही। आरोपी ने ब्लैकमेल कर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला को पता चला कि युवक महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ऐसी घटना को अंजाम देता है। दिल्ली में रहने वाली एक युवती ने युवक से परेशान होकर सुसाइड किया था। मामले में युवक जेल गया था। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है।