फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वैशाली में चोरों ने सेल्स मैनेजर का घर खंगाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वैशाली में चोरों ने सेल्स मैनेजर का घर खंगाला
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर-3 में चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर मुकुल मिश्रा के घर का ताला काटकर अंगूठी, नकदी व सामान चोरी कर लिया। सेक्टर-2 स्थित मंदिर मंदिर से भगवान जगन्नाथ की मूर्ति चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा और चोर कैद हुआ है। कौशांबी पुलिस जांच कर रही है। मुकुल मिश्रा ने बताया कि 20 दिन पहले परिवार को लेकर पैतृक गांव गोरखपुर गए हुए थे। वहां से शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे लौटे। कुछ देर आराम कर वह ड्यूटी पर चले गए। इस बीच चोर ताला काटकर अंदर घुसे और छोटी अलमारी का ताला उखाड़कर बैग से सोने की अंगूठी, दस हजार नकद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उनका कहना है कि पत्नी के वापस आने पर चोरी हुए गहने व सामान का पता चलेगा। उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वैशाली सेक्टर-2 में शरद कांत राउत ने बताया कि वह ई-ब्लॉक में जगन्नाथ मंदिर के प्रधान सेवक हैं। पुजारी पंकज कुमार ने उन्हें जानकारी दी कि मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मूर्ति गायब थी। मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि 30 मार्च को दोपहर ढाई से 3 बजे के बीच एक बच्चे ने भगवान की मूर्ति चोरी की है। उसके साथ एक चोर भी कैद हुआ है। उन्होंने तुरंत कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों जगह की सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed