फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ट्रैक्टर की टक्कर से 3 साल के मासूम की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्रैक्टर की टक्कर से 3 साल के मासूम की मौत
विज्ञापन

लोनी। बंथला मार्ग मुस्तफाबाद कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पिता और नानी के साथ बाइक पर सवार तीन साल के मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। लोनी के निठोरा गांव में मंगल परिवार के साथ रहते हैं। वह गांव में ही खेती करते हैं। सोमवार को निठोरा गांव में उनकी सास रघुपति देवी आई थीं। बृहस्पतिवार को वह बाइक से सास को उसके घर मुस्तफाबाद छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान उनका बेटा कार्तिक (3) भी उनके साथ था। कॉलोनी के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना के दौरान आसपास के लोग आने लगे। लोगों को आता देख चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उधर कार्तिक की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed