फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शराब पीने से मना किया तो फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शराब पीने से मना किया तो फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में शराब पीने से मना करने पर युवक ने फंदा लगा लिया। अमित विहार कॉलोनी में 12वीं के छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। गुलाब वाटिका कॉलोनी में रामकिशन परिवार के साथ रहते हैं। रामकिशन का बेटा सचिन (35) शराब पीने का आदी था। कुछ समय पहले शराब पीने को लेकर सचिन की पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना कर रहे थे। इस पर सचिन ने बुधवार रात अपने कमरे में फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई। दूसरी घटना अमित विहार कॉलोनी गली नंबर-13 की है। यहां घनश्याम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा साहिब (22) 12वीं का छात्र था। परिवार के लोगों ने उसे घर में एक कमरा पढ़ाई के लिए दे रखा था। बुधवार रात वह अपने कमरे में चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह साहिब का शव फंदे से लटका हुआ मिला। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि घनश्याम निजी क्षेत्र में करते हैं। मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों मामलों में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed