{"_id":"6244b82c4d5c904f497b0c7b","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd23614010","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां की सीढ़ी से फिसला पैर, नाले में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां की सीढ़ी से फिसला पैर, नाले में गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्तरां की सीढ़ी से फिसला पैर, नाले में गिरने से महिला की मौत
खोड़ा। लोधी चौक चौकी के मास्टर पार्क में बुधवार सुबह रेस्टोरेंट की बालकनी में पोछा लगाते समय गर्भवती सुनंतला सुनार (23) की सीढ़ी से पैर फिसलने पर निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नाले में बुलबुले उठते देखे तो उन्हें किसी के गिरने की आशंका हुई। लोगों ने तुरंत कीचड़ और गोबर को हटाकर महिला को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से नेपाल के त्रिवेणी में रहने वाले दीपक बहादुर सुनार पत्नी सुनंतला व बेटे अयान (4) के साथ मास्टर पार्क में किराए के मकान में रहते हैं। दीपक बहादुर रेस्टोरेंट में खाना बनाते हैं और सुनंतला साफ-सफाई करती थी। बुधवार सुबह वह रेस्तरा में पोछा लगा रही थी। तभी पैर फिसलने से हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खोड़ा नगर पालिका परिषद द्वारा कालोनी में सड़क और नाला बनाने का काम किया जा रहा है। नाला 5 फीट गहरा है, कुछ मीटर तक ठेकेदार ने नाले का काम पूरा कर लिया है जबकि सड़क बनाने का किया जाना है। निर्माण कार्य के लिए कर्मचारियों ने दुकान और रेस्टोरेंट व अन्य प्रतष्ठिानों की सीढ़ियां तोड़ दी थी। इसके लिए दुकानदारों ने लोहे व लकड़ी की सीढ़ियां रख कर ग्राहकों के आने-जाने की व्यवस्था की हुई है। रेस्टोरेंट पर 12 बजे से काम शुरू होता है। इससे पहले सुनंतला को अपना काम पूरा करना होता है। सीढ़ी से पैर फिसलने के बाद जब वह अचानक से सिर के बल नाले में गिरी तो उसे कोई देख नहीं पाया, नाले में कीचड़ और गोबर होने की वजह से वह शोर भी नहीं मचा पाई।
अस्पताल ले जाने से पहले ही हो चुकी थी मौत
दीपक बहादुर स्थानीय लोगों की मदद से सुनंतला को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों का कहना है कि प्रबंधन ने हादसे की सूचना खोड़ा पुलिस को दी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा और लोधी चौक चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, हादसे की खबर मिलने पर सुनंतला के मायके से भी लोग खोड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क बनाई जानी थी। रेस्टोरेंट में जाने के लिए लोहे की सीढ़ी से पैर फिसलने पर यह हादसा हुआ है। इसकी जानकारी नगरपालिका को भी दे दी है।