{"_id":"605e3f0e8ebc3e5916635926","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd216158681","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे की दिल्ली-गाजियाबाद लेन पर 12 घंटे डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे की दिल्ली-गाजियाबाद लेन पर 12 घंटे डटे रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे की दिल्ली-गाजियाबाद लेन पर 12 घंटे डटे रहे किसान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। किसानों ने शुक्रवार सुबह पौने छह बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद की लेन बंद कर दी। वहां बैरिकेडिंग और कुर्सी लगाकर किसानों ने नारेबाजी की। दिल्ली की तरफ वाटर कैनन व पुलिस फोर्स की मुस्तैदी बढ़ा दी गई। सिंभावली के किसानों ने ढोलक व मंजीरे बजाकर देशभक्ति गीत गाए। इधर, युद्धवीर सिंह को रिहा न करने तक किसान एक्सप्रेसवे पर ही डट गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें रिहा करने के बाद किसानों ने छह बजे हाईवे खोल दिया। हाईवे बंद होने से आम लोगों को काफी परेशानी हुई।
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के सदस्य गुरअमनीत सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 26 की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भारत बंद करने का एलान किया था। किसानों ने सुबह करीब पौने छह बजे ही दिल्ली-गाजियाबाद लेन पर बैरिकेडिंग लगा दी। दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक डायवर्ट कर वहां बैरिकेडिंग लगा दी। बैरिकेडिंग के पास पुलिस बल के साथ वाटर कैनन व दिल्ली परिवहन की बसों को बीच सड़क पर लगा दिया गया। इधर, एलिवेटेड रोड से कुछ दूर पहले किसान भी बैरिकेडिंग लगाकर वहां बैठ गए। दोपहर तक यूपी गेट पर सीआईटीयू व अन्य कर्मचारी संगठनों के पहुंचने से आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ गई।
भाकियू का तंज-असली गुजरात मॉडल आया सामने
किसान नेता युद्धवीर सिंह को हिरासत में लेने पर भाकियू ने तंज कसते हुए कहा कि अचानक हिरासत लेने की घटना लोकतंत्र का भद्दा मजाक है। इससे भाजपा का असली गुजरात मॉडल सामने आया है। इस घटना की भाकियू ने निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में किसान कमेटी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि गुजरात पुलिस ने युद्धवीर सिंह के साथ देव देसाई, सुभाष चौधरी, रणजीत रणवाव, गजेंद्र सिंह झाला, राजू वलवाई, वसुदेव गोहिल, रमेश गिल चौधरी, जेके पटेल को हिरासत में लिया है। युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत का कहना है कि भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा। किसानों ने जगह-जगह हाईवे बंद किए। कई जगह रेल और रोडवेज बस भी रोकी गई।
विज्ञापन
किसानों ने चलाया सफाई अभियान
भारत बंद के आह्वान के दौरान हाईवे पर ही किसानों ने सुबह करीब छह बजे नाश्ता पानी किया। इससे सड़क पर जगह-जगह कूड़ा फैल गया। इसको देखते हुए किसानों ने हाईवे पर झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया। करीब आधा किलोमीटर के दायरे में 25 से 30 किसानों ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके बाद उन्होंने कूड़ा डालकर नगर निगम की गाड़ी में फेंका। साथ ही किसानों ने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया।