{"_id":"60146e018ebc3e2c3d40bdc7","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2128256179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरते आंदोलन को सोशल मीडिया से मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरते आंदोलन को सोशल मीडिया से मिली संजीवनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिखरते आंदोलन को सोशल मीडिया से मिली संजीवनी
साहिबाबाद। यूपी गेट पर किसानों के बिखरते आंदोलन को सोशल मीडिया ने भी संजीवनी प्रदान की। बृहस्पतिवार को राकेश टिकैत के रोने का वीडियो और गाजीपुर बॉर्डर का आंदोलन ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ। सोशल मीडिया पर इन वीडियो को देखने के बाद रातों रात किसान यूपी गेट के लिए चल पड़े और शुक्रवार सुबह यहां का नजारा बदल गया।
बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मंच से रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर इस तरह वायरल हुए कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में उनसे जुड़े लोगों के दिल पसीज गए। आंदोलन स्थल से कई युवाओं ने अपने फेसबुक पेज से लाइव कर पूरे आंदोलन की स्थिति से अवगत कराया और लोगों से यूपी गेट पहुंचने की अपील की। नतीजा रहा कि रातों रात किसान यूपी गेट पहुंच गए।
भाकियू, राकेश टिकैत और नरेश टिकैत ने की अपील
किसान आंदोलन को यूपी गेट से सिमटता देखकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आंदोलन की हर एक गतिविधियों को साझा किया। यहां से उन्होंने अपने समर्थकों, किसानों को आंदोलन में जुटने की भी अपील की। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को यूपी गेट पर लोगों को पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर का आंदोलन ट्विटर पर हुआ ट्रेंड
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा आंदोलन देश और दुनिया में चर्चाओं में बन गया है। यह ट्विटर पर खूब ट्रेंड हो रहा है। गाजीपुर बॉर्डर के नाम से यह लगातार ट्रेंड में है। साथ ही राकेश टिकैत भी समेत भाकियू के अन्य पदाधिकारी भी इसको ट्विटर पर साझा कर रहे थे।