{"_id":"600dd1d78ebc3e5bb440fef9","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd212587281","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, महिला समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, महिला समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे
साहिबाबाद। अर्थला की संजय कॉलोनी स्थित गली नंबर चार में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चाइनीज फूड बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सिलिंडर से गैस का रिसाव होने से धमाका हो गया। मकान की एक ओर की दीवार और गेट गिर गया। धमाका इतना तेज था के सामने के घर के तीन दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
संजय कॉलोनी की गली नंबर चार में अनिल पंडित का मकान है। उन्होंने घर के पास में ही एक मकान में गोदाम बनाया हुआ है। उसी में नेपाल के रहने वाले ओम चाइनीज फूड बनाने का काम करता है। दोपहर करीब साढ़ेे तीन बजे चाइनीज फूड बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सिलिंडर से गैस का रिसाव हो गया। धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ मकान की दीवार पड़ोस के खाली प्लॉट में भरभराकर गिर गई और गेट टूटकर बाहर जा गिरा। आसपास का काफी सामान आग से जल गया। इसमें वहां काम कर रहे ओम, उनकी पत्नी और एक अन्य कारीगर मामूली रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मकान की ओर दौड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी। साहिबाबाद एसएचओ विष्णु कौशिक मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि सिलिंडर फटने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
धमाके से कॉलोनी में मची अफरातफरी
जहां पर धमाका हुआ इस मकान के सामने ही सुखवीर सिंह नागर का मकान है। धमाके के दौरान उनके मकान की सीढ़ियों का दरवाजा और अंदर के दो दरवाजे टूट गए। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। लोग भागकर घर के बाहर आ गए। गनीमत रही आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो जाता।