फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांधकर व राशन पानी लेकर पहुंचे यूपी गेट : टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
गाजियाबाद-यूपी गेट। रिहर्सल 26 जनवरी की। ट्रैक्टर पर सवार राकेश टिकैत। फोटो: अमर उजला। - फोटो : GHAZIABAD City
किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांधकर पहुंचे यूपी गेट : टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। डेढ़ साल तक कृषि कानूनों को स्थगित करने के प्रस्ताव के बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि गांव-देहात से अब किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांधकर व महीनों का राशन लेकर यूपी गेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कानून और तीनों कानूनों को वापस लिए बगैर आंदोलन खत्म नहीं होगा। उधर 11 किसानों ने सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल शुरू की।
यूपी गेट पर पिछले 57 दिनों से किसान आंदोलन पर बैठे हैं। फ्लाईओवर के नीचे से लेकर ऊपर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में किसानों की संख्या 15 हजार से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। यूपी गेट पर राकेश टिकैत ने सरकार के डेढ़ साल तक कानूनों के स्थगन के प्रस्ताव पर बताया कि कमेटी और किसानों ने एकमत से इसे खारिज कर दिया है। सिंघु बॉर्डर पर कमेटी के अलावा 80 -85 लोग शामिल थे। यह किसानों की आवाज थी, जिसमें कहा गया कि तीनों कानून वापस लिया जाए और एमएसपी पर कानून बने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। टिकैत ने कहा कि बात अब सरकार को बनानी है। कमेटी और किसानों की जो रणनीति है वह शुक्रवार की बैठक में सरकार को बता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक के दौरान सरकार जो नया प्रस्ताव देगी, उस पर कमेटी और किसानों से बात की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि अब सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तिरपाल बांधकर और उसमें राशन पानी समेत जरूरत की चीजें लेकर यहां आए।
विज्ञापन

किसान चला रहा है आंदोलन
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को किसान चला रहा है जो किसान चाहेंगे, वही होगा। जो गांव की आवाज है, हम उसी पर आगे बढ़ रहे हैं। राय सिर्फ किसानों की बननी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से ट्रैक्टर रैैली पर शुक्रवार को भी बात होगी। पुलिस से कहा गया है कि किसानों को रिंग रोड ट्रैक्टर रैली के लिए दिया जाए। इस पर अब शुक्रवार को बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार एक कदम आगे बढ़ी
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एक कदम आगे बढ़ी। सरकार ने नरम रुख दिखाया है। लेकिन अभी भी तीनों कानून वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने और एनआईए द्वारा नोटिस भेजने समेत अन्य मुद्दों पर बात होनी है। 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली के बारे में कहा कि दिल्ली आने वाले किसानों को बीच में नहीं रोकना चाहिए। किसान अच्छी और सुंदर दिखने वाली दिल्ली को देखने के लिए आ रहा है।
पहली बार पगड़ी बांधे नजर आए टिकैत
किसान आंदोलन में भाकियू नेता राकेश टिकैत पहली बार पगड़ी बांधकर नजर आए। उनके सर पर हरे रंग के पगड़ी बांधी गई। किसानों ने हाईवे पर उनके साथ मोबाइल में सेल्फी ली।

इन किसानों ने की भूख हड़ताल
मंच संचालक मलूक सिंह खिंडा ने बताया कि 11 किसानों ने 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू की। इनमें बलजीत सिंह, चंद्रपाल यादव, केवल सिंह, फुम्मन सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह, राघवेंद्र कुमार, आचार्य माहेश्वरी प्रसाद, चौ. तेजपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed