{"_id":"66fc7791ce035f5bb0029385","slug":"ghaziabad-police-tops-the-state-in-dial-112-since-last-17-months-ghaziabad-news-c-30-noi1096-479630-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 17 महीनों से डायल-112 में गाजियाबाद पुलिस प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 17 महीनों से डायल-112 में गाजियाबाद पुलिस प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
गाजियाबाद। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद डायल-112 का रिस्पांस टाइम में सुधार हुआ है। 17 महीनों से लगातार गाजियाबाद पुलिस की डायल-112 घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाली प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। सितंबर माह में गाजियाबाद पुलिस ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने वाली पहली पुलिस बन गई है।
प्रदेश से जारी जिलावार रिस्पांस टाइम के आंकड़े के अनुसार सितंबर माह में गाजियाबाद पुलिस शहरी क्षेत्र में औसतन चार मिनट 59 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंची जबकि ग्रामीण क्षेत्र में औसतन पांच मिनट 18 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंची है। वहीं, जिला का औसतन समय घटनास्थल पहुंचने का पांच मिनट चार सेकंड रहा है।
फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर, मऊ तीसरे पर और गौतमबुद्धनगर चौथे स्थान पर रहा। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। रिस्पांस टाइम में सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। समय से घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के लिए समय-समय प्रशिक्षण कराया जा रहा है।