फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad police Exposed gang selling oxyflow meter for three times higher price

कालाबाजारी: एक हजार का ऑक्सीफ्लो 15 हजार में बेच रहा था गैंग, पुलिस ने तीन को ऐसे किया गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 May 2021 09:28 AM IST
सार

 पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से सस्ते दामों पर ऑक्सीफ्लो मीटर लाते थे और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैक में बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से आठ ऑक्सीफ्लो मीटर, एक लाख रुपये और दिल्ली नंबर की ईको स्पोर्ट्स कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन
ghaziabad police Exposed gang selling oxyflow meter for three times higher price
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में तीन गुना अधिक दाम में ऑक्सीफ्लो मीटर ब्लैक करने वाले दिल्ली निवासी तीन आरोपी नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से सस्ते दामों पर ऑक्सीफ्लो मीटर लाते थे और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैक में बेचते थे। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से आठ ऑक्सीफ्लो मीटर, एक लाख रुपये और दिल्ली नंबर की ईको स्पोर्ट्स कार बरामद हुई है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी में दिलशाद कॉलोनी थाना सीमापुरी दिल्ली निवासी सलमान (27) और उसके भाई इमरान (30) तथा जामा मस्जिद के पास थाना जामा दिल्ली निवासी जावेद (43) को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दिल्ली का एक गैंग गाजियाबाद में सक्रिय है, जो दिल्ली से सस्ती दरों पर ऑक्सीफ्लो मीटर खरीदकर यहां तीन गुना दामों में 15 से 20 हजार रुपये में बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस हापुड़ तिराहे पर ग्राहक बनकर पहुंची और कार में बैठकर आरोपियों से सौदेबाजी की। आरोपियों ने एक ऑक्सीफ्लो मीटर के एवज में 15 हजार रुपये मांगे। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ ऑक्सीफ्लो मीटर और बिक्री के एक लाख रुपये बरामद कर कार जब्त कर लिए।

नगर कोतवाल संदीप सिंह के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीफ्लो मीटर की डिमांड बढ़ने पर उन्होंने कालाबाजारी का रास्ता अपनाया। इसके लिए वह दिल्ली के विभिन्न सर्जिकल स्टोर से ऑक्सीफ्लो मीटर खरीदते थे।

इसके बाद गाजियाबाद आकर अस्पतालों में ग्राहक को तलाश कर उन्हें महंगे दामों में बेचते थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर तीन गुना दामों में ऑक्सीफ्लो मीटर बेचे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed