{"_id":"6698c6cc8a010ca46f0e8f2e","slug":"ghaziabad-police-arrested-rewarded-gangster-couple-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गैंगस्टर दंपति गिरफ्तार, दोनों पर 50-50 हजार इनाम; फर्जी एग्रीमेंट पर फ्लैट बेचकर की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गैंगस्टर दंपति गिरफ्तार, दोनों पर 50-50 हजार इनाम; फर्जी एग्रीमेंट पर फ्लैट बेचकर की धोखाधड़ी
Thu, 18 Jul 2024 01:10 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:10 PM IST
सार
गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी एग्रीमेंट से फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी एग्रीमेंट से फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों काफी लंबे समय से पुलिस से बचकर भाग रहे थे। दोनों के खिलाफ इंदिरापुरम लिंक रोड और गौतम बुधनगर के थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि टीम ने रोशन प्रकाश और उसकी पत्नी रुचिका रंजन निवासी सेक्टर 7 रोहिणी दिल्ली, हाल पता ज्ञान खंड एक को सूचना के आधार पर सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता गौरव विशाल का आरोप था कि उन्हें 36 लाख रुपए में एक फ्लैट का फर्जी एग्रीमेंट से सौदा किया था जिसकी एवज में उनसे 18 लाख से ज्यादा की रकम हड़प ली थी जबकि बिसरख थाना क्षेत्र में भी सुशांत वशिष्ठ नाम के व्यक्ति से धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
दोनों मामलों में आरोपी दंपती के अलावा कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इंदिरापुरम पुलिस ने 2019 में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। दस्तावेज और लेनदेन के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार हुई थी जिसमें गिरफ्तारी से लगातार बचने के बाद इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। बाद में उनके कार्यालय से दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हुआ था। डीसीपी के मुताबिक, दोनों पर गौतमबुद्धनगर और इंदिरापुरम लिंक रोड समेत अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन