{"_id":"621e7d4166ef25751d4305df","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd234790599","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों से लूटी चेन व अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों से लूटी चेन व अंगूठी
विज्ञापन
वसुंधरा में हुई लूट के विरोध में इंदिरापुरम थाना पर जमा लोग।
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों से लूटी चेन व अंगूठी
इंदिरापुरम। कार सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर मंगलवार सुबह इंदिरापुरम थाने से 100 मीटर की दूरी पर मार्निंग वॉक पर निकले दो युवकों और सूर्यनगर में एक युवक से सोने की चेन व अंगूठी लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने टीम के साथ घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पीड़ितों के परिजनों ने इंदिरापुरम थाने का घेराव करते हुए बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
वसुंधरा सेक्टर-17 निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे वह अपने एक दोस्त उमेश पांडेय (सीए) के साथ इंदिरापुरम थाने से 100 मीटर की दूरी पर किसान चौक के पास मार्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान कार सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर मुझसे सोने की चेन और अंगूठी और पंकज के हाथ से एक अंगूठी लूट ली। सूर्यनगर में घर के पास मार्निंग वॉक कर रहे मोहन खन्ना से कार सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर सोने की चेन लूट ली। तीनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। लूट की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ितों से बदमाशों का हुलिया पता किया। किसान चौक पर हुई लूट के मामले में पीड़ित ने कार का नंबर नोट कर लिया। पीड़ित ने कार का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस कार के नंबर को ट्रेस कर रही है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कई दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस उनकी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। कहा कि हो सकता है कि दोनों लूट को एक गैंग ने ही अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
उंगली से अंगूठी नहीं निकली तो बदमाश बोला काट दो
पंकज कुमार ने बताया कि अचानक बदमाशों द्वारा हथियार तानने पर वह काफी डर गए थे। एक बदमाश उमेश के साथ लूट कर रहा था और दूसरा बदमाश उनके हाथ से अंगूठी निकालने में जुट गया। अंगूठी उंगली में फंसी हुई थी। साथी बदमाश बोला कि उंगली काट दो। उंगली काटने के डर से उन्होंने खुद ही अंगूठी निकाल कर बदमाशों को दे दी।