{"_id":"61d89a61be14c375975e1acf","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd232382852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी का केक खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी का केक खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामी कंपनी का केक खाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ी
साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन के ट्रांसपोर्टर ने एक नामी कंपनी वैशाली स्थित आउटलेट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की है। आरोप है आउटलेट से एक्सपायरी डेट का केक दिया गया था, जिसे खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आउटलेट से केक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था।
साहिबाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर विनय वाजपेई ने बृहस्पतिवार को वैशाली सेक्टर-3 के आउटलेट से डार्क चॉकलेट केक ऑर्डर किया था। विनय का आरोप है 650 रुपये का केक खाने के बाद उनके आठ वर्षीय बेटे आयुष उर्फ अंशुमन वाजपेई की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने तुरंत आयुष को पास के डॉक्टर को दिखाया, जहां आयुष ने उल्टी और दस्त होने की शिकायत बताई। विनय का आरोप है कि आउटलेट से उन्हें जो केक दिया गया उस पर मैन्युफैक्चर डेट 31 दिसंबर और उपयोग करने की तारीख दो जनवरी अंकित थी। इसके बावजूद उन्हें छह जनवरी को केक बेचा गया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग में आउटलेट के खिलाफ शिकायत दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा, शिकायत पर जांच की गई तो मौके पर एक्सपायर केक नहीं मिला है। उस नामी कंपनी के आउटलेट से एक केक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। शिकायत पर नोटिस जारी कर जवाब मांग गया है।