फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आठ वर्ष बाद सोसायटी के लोगों को मिला क्लब हाउस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आठ वर्ष बाद सोसायटी के लोगों को मिला क्लब हाउस
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव के लोगों को आठ वर्षों के इंतजार के बाद क्लब हाउस का तोहफा मिला। मंगलवार को क्लब हाउस पर लगा ताला आवास-विकास की अनुमति से खोल दिया गया। आरडब्ल्यूए ने हवन-पूजन करा कर क्लब हाउस एवं स्वीमिंग पूल की सौगात सोसायटी के लोगों को सौंपा।

आवास विकास की यह सोसायटी आठ वर्ष पूर्व ही बस गई थी, लेकिन आविप की ओर से क्लब हाउस और स्वीमिंग पूल सोसायटी रेजिडेंट्स के लिए नहीं खोला गया था। नई गठित आरडब्लयूए के प्रयासों के बाद आविप ने मंगलवार से आरडब्ल्यूए के हाथों क्लब हाउस एवं स्वीमिंग पूल दोनों ही सौंपे। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन शिखर एंक्लेव के अध्यक्ष हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि क्लब हाउस के शुरू होने से निवासियों को अपने घरेलू कार्यक्रमों के लिए एक स्थायी जगह मिल गई है। क्लब हाउस में तीन कमरों की सुविधा के साथ-साथ स्वीमिंग पूल, एक बड़ा हॉल व किचन की भी सुविधा है। क्लब हाउस के कांफ्रेंस हाल एवं बैंक्वेट हाल का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकेगा। इस अवसर पर आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियन्ता प्रशांत वर्धन ने निवासियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed