फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

हवा की सेहत खराब, ग्रीन पटाखों पर भी रहेगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वसुंधरा में धूल के बीच गुजरते लोग. - फोटो : SHAHIBABAD
हवा की सेहत खराब, ग्रीन पटाखों पर भी रहेगी रोक
विज्ञापन

साहिबाबाद। जिले में हवा की सेहत खराब है। वायु प्रदूषण का स्तर लगातार ऑरेंज और रेड जोन के बीच बना है। शनिवार को प्रदूषण स्तर मानकों से ढाई गुना अधिक 297 दर्ज हुआ। वायु प्रदूषण अधिक होने के कारण गाजियाबाद के लोग ग्रीन पटाखे भी चला सकेंगे। हालांकि सरकार ने वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार वाले कुछ जिलों में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की छूट तय समय के लिए दी है। शहर में संजयनगर, लोनी और इंदिरापुरम में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। शुक्रवार रात वसुंधरा में पीएम 10 का स्तर 653 तक पहुंच गया।
जिले में प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार के मुकाबले प्रदूषण स्तर में मामूली कमी आई, फिर भी एक्यूआई ऑरेंज जोन में है। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो रात में नौ से एक बजे तक प्रदूषण का स्तर पांच से छह गुना अधिक पहुंच रहा है। शुक्रवार रात दस बजे इंदिरापुरम में पीएम 10 का स्तर 618 और पीएम 2.5 का स्तर 253 पहुंच गया। लोनी में भी रात दस बजे पीएम 10 का स्तर 595 और पीएम 2.5 का स्तर 294 पर पहुंचा। वहीं संजय नगर में भी रात में पीएम दस का स्तर 611 पर पहुंचा जबकि पीएम 2.5 का स्तर 261 रहा। वसुंधरा में रात के समय सबसे ज्यादा पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 653 रहा। वहीं पीएम 2.5 का स्तर 265 पर पहुंचा। वहीं चारों स्टेशन पर सुबह के समय एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना बना हुआ है।
विज्ञापन

लोनी सबसे प्रदूषित
लोनी सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां एक्यूआई रेड जोन में 326 दर्ज हुआ। पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 280 और 326 रहा। जबकि इंदिरापुरम, संजय नगर और वसुंधरा में एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। इंदिरापुरम में एक्यूआई 282 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर 275 और पीएम 2.5 का स्तर 282 रहा। संजय नगर में एक्यूआई 286 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 286 दर्ज हुआ। वसुंधरा में एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। जबकि पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 278 और 292 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का होगा पालन
वायु प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में है। इसलिए यहां पर किसी भी तरह की आतिशबाजी, पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल, निर्माण या भंडारण पर रोक रहेगी। पटाखे चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के साथ सरकार के आदेशों का पालन शतप्रतिशत कराया जाएगा।
- विपिन कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed