फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GHAZIABAD NEWS

होटल संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
GHAZIABAD NEWS
होटल संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी के गिरी मार्केट कॉलोनी के पास होटल संचालक आयूब से व्हाट्सएप कॉल कर बदमाशों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ लोनी थाने में शिकायत दी है।

आयूब ने बताया कि शुक्रवार को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन पर एक बदमाश उनसे बात कर रहा था। उसने अपने गैंग का नाम और अपना नाम बता कर उनसे 20 लाख रुपये मांगे। बदमाश ने पीड़ित को नोएडा आकर पैसे देने को कहा। लेकिन पीड़ित ने बदमाश को लोनी आने को कहा। बदमाश ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन करने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फोन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed