{"_id":"613fae5f8ebc3e494c7e0acd","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2258055134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी में सपा नेता को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी में सपा नेता को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी में सपा नेता को लगी गोली
लोनी। पंचवटी कॉलोनी निवासी सपा नेता दिनेश नागर को सोमवार को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई। घायल खुद ऑटो में बैठकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे। पीड़ित गोली लगने का घटनास्थल नहीं बता पा रहे हैं। पीड़ित ने अज्ञात द्वारा गोली मारने की बात कही है। पुलिस घटनास्थल की तलाश में जुटी है।
दिनेश नागर समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। सोमवार को पेट में गोली गोली लगने के बाद वह खुद ही दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद घायल से मिलने अस्पताल पहुंची। बार्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायल ने दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारना बताया है, लेकिन घायल घटनास्थल नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने घायल के घर के आसपास और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है, लेकिन किसी फुटेज में ऐसी घटना कैद नहीं हुई है।
एसएचओ ने बताया कि डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल रहे हैं। आपरेशन के बाद घायल से दोबारा पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल का पता चलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस घटनास्थल लोनी को नहीं मान रही है।
विज्ञापन
एक ही गोली मिली पेट में
एसएचओ ने बताया कि सपा नेता के पेट के सामने की तरफ दो गोली लगने के निशान हैं। गोली पार होने के कोई निशान नहीं हैं, लेकिन जांच में एक गोली ही पेट मिली है। गोली कैसे लगी, किसने मारी या खुद लगी पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है।