{"_id":"61084e228ebc3e83f1684b94","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd223434429","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर से यूपी गेट आंदोलन में पहुंची किसानों की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर से यूपी गेट आंदोलन में पहुंची किसानों की यात्रा
विज्ञापन
बुलंदशहर से बाइक और गाड़ी में सवार होकर यूपी गेट पहुंचे किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर से यूपी गेट पहुंची किसानों की यात्रा
- दो पहिया और चार पहिया वाहनों से पहुंचे किसान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। यूपी गेट पर किसानों के आने का सिलसिला फिर से बढ़ने लगा है। 15 अगस्त पर किसान एकता का परिचय देने के लिए सोमवार को बुलंदशहर के अनूपशहर से किसानों का जत्था वाहनों से पहुंचा। इसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक शामिल थे। भाकियू पदाधिकारियों ने सभी किसानों का स्वागत कर उनसे आंदोलन तेज करने की अपील की।
मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि यात्रा में सैकड़ों किसान शामिल रहे। सभी बाइक और चार पहिया वाहनों से यात्रा कर यूपी गेट पर आंदोलन को गति देने के लिए पहुंचे हैं। किसानों का यह काफिला मदनपाल सिंह, गुड्डू प्रधान, कैप्टन बिशन सिंह सिरोही के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा। आंदोलन मंच पर गुड्डू प्रधान ने कहा कि ये किसान कांवड़ हैं, पहले गांव के लोग हरिद्वार से जल लेकर मोटरसाइकिल पर आते थे, मगर इस बार यह कांवड़ किसान आंदोलन के नाम है। गाजीपुर बॉर्डर किसानों का धाम है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर किसानों को बदनाम करना चाहती है। कोई भी किसान ना तो उनकी तिरंगा यात्रा में शामिल होगा और न ही इस यात्रा में कोई व्यवधान उत्पन्न करेंगे। मीडिया प्रभारी का कहना है कि मंगलवार को संयुक्त मोर्चा की बैठक में आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। 15 अगस्त के कार्यक्रम किस जगह किए जाएंगे इसका फैसला भी किसान मोर्चा की बैठक में तय होगा।