फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मेरी मेंहदी ही नहीं चूड़ा भी तेरे नाम का...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मेरी मेंहदी ही नहीं चूड़ा भी तेरे नाम का...
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूं तो दुल्हन की मेंहदी पर सबसे ज्यादा रोचक उसके पति का नाम लिखा होना होता है। जिसे बड़ी मशक्कत करे दूल्हा ढूंढता है कि आखिर उसकी दुल्हनिया ने उसका नाम कहां लिखा है। मगर अब नए जोड़ों के लिए बाजार में और भी कई चीजें आ गई हैं। अब दुल्हन की कलाइयों पर ही उसके पति की तस्वीर सजने लगी हैं। जी हां, अब तक चूड़े में अपना और अपने पार्टनर का नाम लिखवाकर पहन रहीं थीं। अब आप अपने चूड़े में अपने पति की तस्वीर या उनके साथ अपनी तस्वीर भी लगवा सकती हैं।
इस बार वेडिंग सीजन में राजस्थानी मीनाकारी वाला यह चूड़ा दुल्हनों की पहली पसंद बना हुआ है। न केवल नई नवेली दुल्हन बल्कि अन्य महिलाएं भी इसे खूब पसंद कर रही हैं। तुराबनगर स्थित पूजा हैंडीक्राफ्ट के संचालक अनुज गोयल का कहना है कि भले ही लॉकडाउन है लेकिन इस बार उन्होंने वेडिंग सीजन की मार्केटिंग ऑनलाइन की है। दरअसल बंदी के बावजूद वेडिंग सीजन के मुताबिक कई नई चीजें फैशन में आई हैं। इनमें यह चूड़ा लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ब्राइडल के साथ ही यह चूड़ा खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक माह पहले देना होता है ऑर्डर
चूड़ा बनवाने के लिए इसकी बुकिंग कराई जाती है। अनुज गोयल बताते हैं कि राजस्थान से स्पेशल डिमांड पर यह चूड़ा बनवाया जाता है। इसे बनने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। ऐसे में फोटो फ्रेम वाला चूड़ा बनवाने के लिए महिलाओं को पहले बुकिंग करना होता है। आमतौर पर जहां ब्राइडल चूड़ा 1500 से 2000 तक के बीच होता है, फोटो फ्रेम चूड़ा भी 2000 तक का बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एतिहासिक फोटो फ्रेम भी बन रहा चूड़ा में
कपल फोटो फ्रेम का चूड़ा तो बाजार में है ही, लेकिन इनसे अलग राजस्थानी मीनाकारी वाला चूड़ा भी बाजार में है। इसमें फोटो फ्रेम की बजाय राजस्थानी संस्कृति को उकेरती हुई तस्वीर मीनाकारी के जरिए दर्शाई जाती है। यह चूड़ा महिलाओं को 500 से 700 रुपये के बीच मिल जाता है। ऐसे में भारतीय संस्कृति को भी अपनी कलाई के जरिए दर्शाने के लिए महिलाएं इस तरह का चूड़ा खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed