फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

क्लीनिक में इलाज के लिए आई महिला से छेड़छाड़, चिकित्सक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
क्लीनिक में इलाज के लिए आई महिला से छेड़छाड़, चिकित्सक गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में डाक्टर द्वारा क्लीनिक में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जहर का इंजेक्शन देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के घर पर युवकों को भेजकर परिवार समेत मारने की धमकी दिलवाई। पीड़िता की ओर से मामले में खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने खोड़ा थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को एक निजी क्लीनिक इलाज कराने के लिए लेकर गए थे। आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉ. शकील अहमद ने महिला को जांच करने के बहाने अंदर कमरे में बुला लिया और पिता को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाने की धमकी दी। महिला ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पिता को पूरी बात बताई। पीड़ित पिता ने डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचकर विरोध किया। भेद खुलने के डर से आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद युवकों को उनके घर पर भेजकर परिवार को जान से मारने की धमकी दिलवाई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने खोड़ा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दी। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर डॉ. शकील अहमद, श्याम, बंटी व अज्ञात पर छेड़छाड़ समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed