फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

अब चौक-चौराहे और सोशल मीडिया पर तेज होगा सरकारी अस्पताल का अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अब चौक-चौराहे और सोशल मीडिया पर तेज होगा सरकारी अस्पताल का अभियान
विज्ञापन

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन में सरकारी अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी पर अब लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। विभिन्न संगठनों ने अब अस्पताल के लिए घर से लेकर चौक-चौराहे और सोशल मीडिया पर विरोध स्वरूप अभियान तेज करने की रणनीति तैयार की है। ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निर्माण कार्य जल्द शुरू न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चुनौती दी है। उधर, रविवार को सुपरटेक आईकॉन सोसायटी के लोगों ने अस्पताल की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सुपरटेक आईकॉन के बाहर एओए के पदाधिकारियों ने वसुंधरा में चयनित जमीन पर अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर उप्र चिकित्सा विभाग शासन व आविप के खिलाफ प्रदर्शन किया। एओए अध्यक्ष मनोज ठाकुर का कहना है कि शासनादेश के बावजूद आवास विकास परिषद और चिकित्सा विभाग जमीन की कीमत तय नहीं कर पाए। कई महीनों से दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर बच रहे हैं। इसका खामियाजा ट्रांस हिंडन क्षेत्र की लाखों आबादी को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आगे भी प्रदर्शन को तेज करने की बात कही। इस दौरान सुबोध शर्मा, अंशुमान बोस, बी श्रीनिवासन, संजय सिंह, भूषण कुमार, नवीन, गौरव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
घर से लेकर चौराहे तक होगा अभियान :
कैलाश चंद शर्मा के मुताबिक, अब अस्पताल के लिए अभियान तेज करने की जरूरत है। कोरोना काल में जिस तरह लोगों ने अस्पताल की परेशानी उठाई। उसे देखते हुए टीएचए में भी अस्पताल की कमी महसूस हुई। सफाई मुहिम के पदाधिकारी गिरीश शर्मा और अमित किशोर का कहना है कि स्थानीय लोग अपने घरों की दीवारों पर वोट फॉर अस्पताल, स्पोर्ट्स ग्राउंड लिखकर समर्थन मांगेंगे। यही अभियान सोशल मीडिया पर तेज होगा। इसके लिए एक टीम को तैयार किया जाएगा। जो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफार्म पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमेल से एक पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया कि वसुंधरा सेक्टर-6 में अस्पताल के लिए जमीन वर्ष 2020 में चयनित कर ली थी। मगर अभी तक उसकी कीमत तय नहीं हो पाई है। जबकि वर्ष 2022 में विस चुनाव के लिए कुछ महीने पहले ही आचार संहिता लग जाएगी। इससे अस्पताल के निर्माण की नींव अभी तक नहीं रखी गई। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू न होने पर विस चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed