फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
देश का तीसरा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 317
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में शनिवार को कमी आई लेकिन उसके बाद भी ये देश में तीसरा प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक 317 दर्ज किया गया। देश में सबसे प्रदूषित मुजफ्फरनगर रहा। यहां पर एक्यूआई 339 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद का एक्यूआई शुक्रवार को 359 था। इसमें रविवार को कमी हुई और एक्यूआई 317 पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। जो कि मानकों के अनुसार बेहद खराब स्थिति है। आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद देश में तीसरा प्रदूषित शहर रहा है। जबकि दूसरा प्रदूषित शहर मेरठ दर्ज किया गया। यहां पर एक्यूआई 319 दर्ज हुआ। वहीं गाजियाबाद में वसुंधरा इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई रेड जोन में 333 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 333 तो पीएम 2.5 का स्तर 292 रहा। संजय नगर में भी एक्यूआई मानकों से तीन गुना अधिक रेड जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 312 और पीएम 2.5 का स्तर 206 दर्ज हुआ। सबसे कम एक्यूआई लोनी का रहा। यहां पर एक्यूआई 305 रहा। वहीं पीएम दस 305 और पीएम 2.5 का स्तर 245 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई तकनीकी खामियों के चलते दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed