फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

चाकू घोंप कर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
चाकू घोंप कर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया घायल
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की विकास नगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर पति ने पत्नी पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल किया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास नगर कॉलोनी में आनंद अपनी पत्नी गीता (42), तीन बेटे समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान आनंद ने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में रेफर किया। जहां उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों और परिजनों से जानकारी करने पर पता चला है कि आनंद नशे का आदी है। शनिवार को भी नशा करने से मना करने पर उसने पत्नी को चाकू मार दिया। हालांकि इसकी जांच के बाद सही कारणों का पता चलेगा। वहीं मृतका के बेटे ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीनों बेटे घर पर होते तो नहीं होता हादसा
शनिवार को जब यह हादसा हुआ तब गीता के दो बड़े बेटे घर से बाहर थे। घर पर गीता, आनंद और 14 साल का छोटा बेटा था। आसपास के लोगों का कहना था कि पहले भी दंपती में झगड़ा होता था। तब तीनों बेटे बीच में आ जाते थे। लेकिन शनिवार को दोनों बेटों के नहीं होने पर घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed