{"_id":"60831bac8ebc3e246745e95c","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd21765209","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट पर किसानों ने निकाला एकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट पर किसानों ने निकाला एकता मार्च
विज्ञापन

साहिबाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा ने यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में सभी किसानों से कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सभी नियमों का पालन करने का आह्वान किया। किसानों को अपने पास सैनिटाइजर रखने और मास्क लगाने के लिए कहा। इसके साथ ही लंगरों में भी उचित दूरी के साथ खाना बनाने और खाने के लिए किसानों को बोला गया है। किसानों ने शाम को एकता मार्च निकाला। इसमें महिला किसानों ने भी हिस्सा लिया।
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि आंदोलन स्थल पर किसान कोरोना गाइडलाइन का पालन करेंगे और डटे रहेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा आंदोलन कमेटी की मीटिंग में तय किया गया कि कोरोना के संबंध में जो भी गाइडलाइन स्वास्थ्य विभाग या भारत सरकार द्वारा जारी की गई है उसका पूरा पालन किया जाएगा। मास्क ,सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का प्रयोग करने के लिए किसानों को कहा गया है। बाजवा ने कहा कि किसी भी कीमत में आंदोलन स्थल से किसान वापस नहीं जाएंगे। सरकार के किसी भी षड्यंत्र को जो आंदोलन को तोड़ने या आंदोलन का दमन करने के लिए रचा जाएगा उसका योजनाबद्ध तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल से किसान वापस बॉर्डर की तरफ को आना शुरू होंगे। गेहूं की कटाई और पंचायत चुनाव के लिए किसान गांव गए हुए हैं। उनका शनिवार से आना शुरू हो जाएगा। जिसके लिए गाजीपुर बॉर्डर पर रहने व अन्य व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं शाम को किसान एकता मार्च आंदोलन स्थल पर निकाला गया। मंच से यह मार्च शुरू होकर फ्लाईओवर के नीचे से होता हुआ मंच पर आकर खत्म हुआ। जिसमें सभी किसानों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिला किसानों की भी भागीदारी देखी गई।