फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कारोबारी के मकान में दूसरी मंजिल पर लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सूर्यनगर में लगी आग - फोटो : GHAZIABAD City
कारोबारी के मकान में दूसरी मंजिल पर लगी आग
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर स्थित बी ब्लॉक निवासी एक कारोबारी के घर की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग किचन और पूरे कमरे में फैल गई। घर में धुआं भर गया। परिवार बाहर निकला और दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की साहिबाबाद और वैशाली से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन घर का सामान खाक हो गया।
सूर्यनगर बी ब्लॉक मकान नंबर (41) में वीरेंद्र कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उनका दिल्ली में कारोबार है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मकान के दूसरे तल पर बेडरूम में आग लग गई। सूचना पाकर सीएफओ सुनील सिंह और एफएसओ साहिबाबाद योगेंद्र प्रसाद दमकल की तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया। सीएफओ ने बताया कि साहिबाबाद से दो और वैशाली की एक गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। समय से आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

समय से निकाला गैस सिलिंडर, वरना होता बड़ा हादसा
आग लगने के दौरान किचन में गैस सिलिंडर रखा हुआ था। एफएसओ साहिबाबाद योगेंद्र प्रसाद ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर सिलिंडर पर पानी डालकर ठंडा किया और घर से बाहर निकाला। समय से यदि सिलिंडर को नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed