फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बच्चों से मोबाइल-पर्स चोरी कराने वाला गिरोह पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मोबाइल चोरी करवाने वाले आरोपी। - फोटो : GHAZIABAD City
बच्चों से मोबाइल-पर्स चोरी कराने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने दिल्ली के लक्ष्मी नगर से लाकर बच्चों से एनसीआर क्षेत्र के पैठ बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल और पर्स चोरी कराने वाले गिरोह के सरगना दो सगे भाई समेत पांच लोगों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में नाबालिग भी शामिल है। मंगलवार को इंदिरापुरम से चार मोबाइल भी चोरी किए थे। एक मोबाइल चोरी करने के लिए 500 रुपये मिलते थे। पिछले करीब दो माह से गिरोह सक्रिय था। पुलिस ने नौ मोबाइल, चार चाकू और एक ऑटो बरामद किए हैं।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम पुलिस ने एनसीआर में भीड़भाड़ वाले इलाकों, पैठ बाजारों में पहुंचने वाले लोगों से मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांचवां 10 वर्षीय एक बालक है। पकड़े गए आरोपी देवेंद्र कुमार, प्रवीन, विक्की और चुन्नू निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली है। गिरोह के सरगना देवेंद्र और प्रवीन हैं। दोनों सगे भाई हैं और ऑटो चलाते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह सवारियां बैठाने के दौरान बच्चों से चोरी भी कराते थे। साथ ही विरोध करने पर चाकू दिखाकर डरा धमकाकर उतार देते थे। इसके बाद उन्हें ऑटो से उतारकर भाग जाते थे। पुलिस चोरी का माल खरीदने वालों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एनसीआर के पैठ बाजारों में कराते थे चोरी
ा कि पकड़े गए आरोपी देवेंद्र कुमार ऑटो से बच्चों को लाकर एनसीआर के पैठ बाजारों में छोड़ देता था। इसके बाद नाबालिग मोबाइल और पर्स चोरी करने में लग जाते थे। चोरी करने के बाद विक्की उन्हें सुरक्षित ऑटो तक लाकर पहुंचा देता था। ऑटो में बैठने के बाद सभी लक्ष्मी नगर पहुंच जाते थे। यदि कोई बच्चा चोरी करते पब्लिक के हाथ लग जाता था तो विक्की और प्रवीन भीड़ में घुसकर बच्चा बताकर उन्हें थप्पड़ मारकर वहां से भगा देते थे। इससे नाबालिग होने के चलते पीड़ित कोई कार्रवाई भी नहीं करते थे। इंदिरापुरम के मंगलबाजार में चोरी करने के दौरान पेड़े गए बच्चे ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मोबाइल चोरी करने के मिलते थे 500 रुपये
एसएचओ ने बताया कि बच्चों को पकड़े जाने की संभावना कम होती है। इसलिए आरोपी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के रहने वाले परिवारों के बच्चों को लेकर यहां पर आते थे। उन्हें पांच सौ रुपये एक मोबाइल चोरी करने के देते थे। पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी कर रही है। एसएचओ ने बताया कि करीब चार बच्चे भी पूर्व में चोरी करते हुए पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed