फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

शराब के नशे में पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रीता की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
शराब के नशे में पत्नी की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में बुधवार रात को शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मृतका के परिजन घर पहुंचे। सुबह पांच बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
टीलामोड़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में आशीष पत्नी रीता (26) के साथ रहते हैं। उनका गांव में ही पानी का प्लांट है। फरवरी 2014 में उनकी शादी हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे आशीष और रीता छत पर थे। परिवार के सभी लोग नीचे थे। बताया गया कि शराब के नशे में आशीष ने रीता पर गोली चला दी। गोली लगने से रीता की मौत हो गई। सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम को मामले की सूचना मिली। सूचना पाकर पीआरपी और टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति भाग गया। पहुंचे। मृतका के पिता की ओर से आरोपी दामाद आशीष के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या क्यों की गई इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पिता ने सुबह ही की थी बेटी से बात
महेश कुमार निवासी ग्राम महाबड़, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि सुबह ही उनकी बेटी से बात हुई थी। उसने सही से बात की थी। पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे आशीष के पिता बलजीत ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे ने रीता को गोली मार दी है। इससे उसकी हालत खराब है। सूचना पर वह जावली गांव पहुंचे तो देखा उनकी बेटी मृत पड़ी थी। उन्होंने टीलामोड़ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें भी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदल गई घर की खुशियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि दो दिन पूर्व ही आरोपी आशीष के छोटे भाई की शादी हुई है। इसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। देर रात को रीता की गोली लगने से मौत होने के बाद घर परिवार में मातम पसर गया। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों से भी मामले की जानकारी की, लेकिन किसी को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसएचओ रणसिंह का कहना है कि आरोपी के पास असलाह कहां से आया। उसने हत्या क्यों की, यह पकड़े जाने पर ही जानकारी हो सकेगी।

कोट
पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी के पकड़े जाने पर ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
आलोक दुबे, सीओ, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed