फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

राजनीतिक दलों के लोग किसानों के साथ : सुखबीर बादल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
यूपी गेट पर किसान आंदोलन में पहुंचे सुखबीर सिंह बादल का स्वागत करते राकेश टिकैत। - फोटो : SHAHIBABAD
राजनीतिक दलों के लोग किसानों के साथ : सुखबीर बादल
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसानों के समर्थन में यूपी गेट पहुंचे पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी चाहिए। आज कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश के किसानों की लड़ाई है। चौधरी राकेश टिकैत जिस प्रकार अपने पिता की तरह आगे बढ़कर किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इन कानूनों के खिलाफ एक साथ लड़ने की अपील की है।
रविवार शाम करीब चार बजे किसान आंदोलन में राकेश टिकैत से पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक बात हुई। इसके बाद उन्होंने आंदोलन स्थल पर लगे लंगरों को भी देखा और वहां सिख किसानों से हालचाल पूछा। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि चौ. राकेश टिकैत के पिता चौ. महेंद्र सिंह टिकैत और उनके पिता प्रकाश सिंह बादल ने एक साथ मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ी थी। वह आज उसी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की तरफ से किसान आंदोलन के लिए राकेश टिकैत को बधाई देने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए भी कहा कि किसानों की मांगें सुनी जानी चाहिए। जिससे समाधान निकल सके। इसके बाद उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वह सभी अपने राजनीतिक दायरे से अलग एक साथ खड़े होकर किसानों की लड़ाई लड़ें। केंद्र सरकार जो कानून लाई है, वह जब तक वापस नहीं लेती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने सरकार से अपील की कि वह आंदोलन की लड़ाई को धर्म से ना जोड़े। यह लड़ाई सिर्फ किसानों की है, जिसे देश के कोने-कोने से किसान लड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री ने भी दिया समर्थन
कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा भी कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ यूपी गेट पर किसान आंदोलन में समर्थन देने पहुंची। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ है और आंदोलन भी वापस नहीं होगा। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से मुलाकात की। इस दौरान विजय चौधरी, कार्तिकेय कौशिक, अनीस खान, जितेंद्र गौड़, ममता सिंह, सिराजुद्दीन, मुनेंद्र सिंह बिल्ला, मुजीब खान, जयकिशन, सुनीता चौधरी, फिरोज इदरीसी, चौधरी जिले सिंह, उषा देवी, अमित शर्मा, राहुल शर्मा, जफीर आलम, इमरान खान, वासुदेव शर्मा, शिवम ठाकुर, महकार सिंह, रविंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed