{"_id":"60131c928ebc3e32c133a032","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd212770349","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे एटलस कंपनी के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे एटलस कंपनी के कर्मचारी
विज्ञापन
धरना देते एटलस के कर्मचारी।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर बैठे एटलस कंपनी के कर्मचारी
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एटलस साइकिल कंपनी प्रबंधन पर यूनियन के कर्मचारियों ने बोनस और बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया। इस बाबत बृहस्पतिवार को कर्मचारी कंपनी के गेट पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने शिकायत के बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
यूनियन के महेश कुमार का कहना है कि एटलस साइकिल हरियाणा लिमिटेड ने बीते साल तीन जून को बिना किसी सूचना के करीब 500 स्थायी और 700 अस्थायी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया था। प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि कर्मचारी रोजाना सुबह कंपनी आकर अपनी उपस्थिति लगाकर चले जाएं। कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन ने अभी तक पिछले साल का बोनस का भुगतान नहीं किया है। जबकि कंपनी के अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी पर आ रहे हैं। साथ ही कुछ नए कर्मचारियों की भर्ती करके काम कराया जा रहा है। आरोप है कि शासन, प्रशासन व श्रम विभाग में शिकायत करने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा। इस पर कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। धरने पर नानकचंद, पीएन पांडेय, चंद्री चंद्र, हरिशंकर सिंह, राम खिलावन, बलवीर सिंह, दिनेश शर्मा, हरिश्चंद्र, रविंद्र यादव, श्रीनिवास, विजय बहादुर सिंह, मोहनचंद, प्रकाश पाठक, संजीव वर्मा, पवन पाल सिंह, हरिओम चौधरी, सुदर्शन यादव, तारकेश्वर यादव, सुगन चौहान आदि मौजूद रहे।