फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पोती ने संभाला ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, दादी ने लहराया तिरंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तिरंगे की टोपी और अन्य सामान खरीदते हुए किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
पोती ने संभाला ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, दादी ने लहराया तिरंगा
विज्ञापन

साहिबाबाद। आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को यूपी गेट का नजारा बदला हुआ था। यहां कई किलोमीटर तक ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिखाई दे रहे थे। आलम ये था कि जितने ट्रैक्टर खड़े थे, उससे अधिक बाहर से आते हुए दिखाई दे रहे थे। पूरे इलाके में ट्रैक्टर तो दूर आम लोगों के चलने की भी जगह नहीं थी। फ्लाईओवर के नीचे ऊपर तो तिल रखने की जगह नहीं थी। मंच से हो रहे संबोधन और म्यूजिक सिस्टम पर बज रहे जोशीले गीतों के बीच किसानों का उत्साह चरम पर रहा। उधर लंगरों पर खाने पीने के लिए भीड़ लगी थी। किसानों की भीड़ बढ़ने के बाद यहां ठंड का भी कम अहसास हो रहा था। कुछ स्थानों पर किसान ट्रैक्टरों को सजाने में व्यस्त थे तो कुछ स्थानों पर समूहों में रैली की रणनीति बन रही थी। मीडिया सेंटर पर किसान नेता अपनी मंत्रणा में लगे थे। अमर उजाला लाइव में प्रस्तुत है यूपी गेट का हाल
समय- 11:30 बजे, राकेश टिकैत के साथ अधिकारियों की बैठक
सुबह करीब 11:30 बजे डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, दिल्ली पुलिस के आईपीएस मनजीत श्योराण व अन्य अधिकारी यूपी गेट पहुंचे। सभी ने राकेश टिकैत व किसान पदाधिकारियों के साथ ट्रैक्टर रैली को लेकर रोड मैप पर चर्चा की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, वॉलंटियर की तैनाती, ट्रैक्टरों की संख्या, रैली निकालने की लिखित सूचना व अन्य पहलुओं पर चर्चा हुई। यह बैठक करीब एक घंटा चली। राकेश टिकैत ने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक अच्छी रही। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि रैली दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर तक जाएगी।
विज्ञापन

समय- 12:40, दादी ने लहराया तिरंगा, रैली को लेकर दिखाया जोश
सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह का परिवार भी यूपी गेट पहुंचा। इसमें उनकी 87 वर्ष की बुजुर्ग मां प्रेमवती भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि किसान जब पूरे देश का पेट भरता है तो उसे अन्नदाता कहते हैं, अब जब हम अपना अधिकार मांग रहे हैं तो कुछ का कुछ कहा जा रहा है। वहीं, प्रेमवती की पोती प्रतिभा ने कहा कि वह रैली में अपनी दादी को लेकर ट्रैक्टर चलाएंगी। युद्धवीर सिंह के साथ उनकी मां ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति के जज्बे का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- 01:10 बजे, खूब खरीदीं टोपियां
यूपी गेट पर एक युवक ने तिरंगे, टोपी, बिल्ले, हैंड बैंड आदि सामानों की दुकान लगा रखी थी। रैली से पहले किसान और अन्य लोगों ने इस दुकान से जमकर खरीदारी की। जबकि युवा किसान अपने ट्रैक्टरों को साफ करने व उन पर स्टिकर लगाने में व्यस्त रहे। युवक ने बताया कि किसानों ने सबसे ज्यादा तिरंगे वाली टोपियां खरीदीं।
समय - 01:27 बजे, ट्रैक्टरों का पंजीकरण कराने में व्यस्त रहे किसान
रैली से पहले किसान ट्रैक्टरों का पंजीकरण करने में व्यस्त थे। वॉलंटियर हेड जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड नंबर देखकर किया गया। इसमें नाम, पते, ट्रैक्टर नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां ली गईं। एक ट्रैक्टर नंबर पर सिर्फ एक चालक का ही पंजीकरण हुआ है। यूपी गेट पर पांच से छह जगहों पर सेंटर बनाकर काम किया जा रहा था। इस बीच एडीएम शैलेंद्र सिंह व एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने मीडिया सेंटर पर वॉलंटियर हेड जीतू व अन्य लोगों के साथ बैठक की।
समय- 03 :50, ताश और गिट्टी खेलते हुए बनाई रणनीति
यूपी गेट पर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सड़क पर बैठकर ताश के पत्ते व गिट्टियां खेलकर रणनीति बना रहे थे। बिजनौर निवासी विनोद ने बताया कि वह एक ट्रैक्टर चलाकर दिल्ली कूच करेंगे। जबकि शामली के किसानों ने बताया कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती, तब तक घर वापसी नहीं होगी। रैली के बाद भी किसान यहीं डटे रहेंगे।

समय 4:10, सजाए जा रहे थे ट्रैक्टर
हाईवे पर ट्रैक्टरों को सजाने का काम खूब हुआ। पूरनपुर से आए गुरविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर को फूलों से सजा रहे थे। वह बोले, रैली के लिए ट्रैक्टर की शान बढ़ा रहे हैं। कल हमारा ट्रैक्टर देखते बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed