{"_id":"600f2b9b8ebc3ef91d4165c5","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2126482172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिले छात्र की मौत, ब्लैकमेलिंग में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिले छात्र की मौत, ब्लैकमेलिंग में हत्या का आरोप
विज्ञापन
किसानों ने की तोड़फोड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत से आ रहे किसानों को लोनी में रोकने का प्रयास बस में तोड़फोड़
लोनी। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने जा रहे बागपत से आ रहे किसानों को मंगलवार शाम लोनी की सीमा में पुलिस और प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। किसानों को रोकने पर लोनी तिराहा पर एक बस में तोड़फोड़ की गई। वहीं, सीमा पर लगाए बैरिकेड को तोड़कर किसान दिल्ली की सीमा में घुसे। किसानों के काफिले के चलते मार्ग पर जाम लग गया।
सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों से लोनी की सीमा में होते हुए यूपी गेट और दिल्ली के लिए जा रहे थे। किसानों को रोकने के लिए लोनी प्रशासन और पुलिस की टीम ने मंडोला, पुस्ता चौकी और लोनी तिराहा पर बैरिकेड लगाए, लेकिन किसान नहीं माने और आगे बढ़ते रहे। एक बस में तोड़फोड़ हुई। बस के शीशे तोड़ दिए। कुछ किसान अपने ट्रैक्टर लेकर यूपी गेट के लिए रवाना हुए तो वहीं कुछ किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लोनी से होते हुए दिल्ली बॉर्डर पर जाने के दौरान दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर किसानों को एक बार फिर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा भारी फोर्स लगाया गया था, लेकिन किसान नहीं माने और दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए किसान दिल्ली की सीमा में घुस गए। किसानों के काफिले के दौरान लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला, एसपी देहात डॉ. इरज राजा, लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर समेत अन्य अधिकारी सुबह से ही लोनी में डेरा डाले रहे। उधर, किसानों के काफिले के चलते दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और गाजियाबाद मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। देर रात तक भी किसानों के ट्रैक्टर बागपत से लोनी की तरह आते रहे। एसडीम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि लोनी की सीमा पर किसानों को समझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन किसान दिल्ली और यूपी गेट पर जाने की जिद करने लगे थे। किसानों के नहीं मानने पर प्रशासन ने उन्हें जाने दिया।