फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

महिला कार्यकर्ता को थाने में बैठाने पर भड़के विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में हंगामा
महिला कार्यकर्ता को थाने में बैठाने पर भड़के विधायक
विज्ञापन

लोनी। नसबंदी कॉलोनी के पास जन्मदिन पार्टी में पुलिस कर्मियों की वर्दी पर केक लगने के मामले में पूछताछ के लिए 4 घंटे भाजपा महिला कार्यकर्ता को थाने पर बैठाने के मामले में लोनी विधायक ने नाराजगी जताई है। सोमवार रात समर्थकों के साथ विधायक के पहुंचने पर पुलिस ने महिला को छोड़ा।

नसबंदी कॉलोनी के पास एक खाली स्थान पर कुछ लड़के जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। लड़के गाड़ी पर केक रखकर जन्मदिन पार्टी का जश्न में हुड़दंग मचाने लगे। इस दौरान आसपास कॉलोनी के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जन्मदिन पार्टी मना रहे लड़कों को मना किया। इस दौरान वहां कॉलोनी में रहने वाली भाजपा कार्यकर्ता डा. मिथिलेश मौके पर पहुंचीं। वह भी लड़कों की जन्मदिन पार्टी में शरीक हुईं। जन्मदिन मना रहे लड़के वहीं जन्मदिन मनाने की जिद करने लगे। पुलिस के मना करने पर भी लड़के जन्मदिन मनाने लगे। आरोप है कि वहां लड़कों और पुलिस में केक को लेकर छीना झपटी हुई है। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों की वर्दी पर केक लग गया। तभी वहां लोनी थाना एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस के आने पर लड़के वहां से फरार हो गए। लड़कों के बारे में जानकारी करने के लिए पुलिस डॉ मिथिलेश को पूछताछ के लिए थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस ने महिला को 4 घंटे थाने में बैठाए रखा। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को थाने पर बिठाए जाने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार देर रात लोनी थाने पहुंचे। इस दौरान लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर थाने पहुंचे और लोनी विधायक से बात की। विधायक के कहने पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। लोनी एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि महिला को थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया था। वह किसी सूचना पर डीएलएफ गए थे। वहां समय लग गया था। वही पुलिस की वर्दी पर केक लगाने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed