फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बिल्डर को धमकाने के मामले में अफजलपुर में हुई पंचायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बिल्डर को धमकाने के मामले में अफजलपुर में हुई पंचायत
विज्ञापन

लोनी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी के पति पवन मावी द्वारा फोन पर बिल्डर संजय मावी को धमकी देने के मामले में शुक्रवार दोपहर अफजलपुर गांव में करीब 12 गांव के ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में धमकी देने के मामले में दूसरे पक्ष की बात सुनने के बाद फैसला लेने की बात कही गई है।
पंचायत में अफजलपुर, निस्तौली, टीला शाहबाजपुर, रिस्तल, जावली समेत अन्य गांव के लोग पहुंचे। पंचायत में पीड़ित पक्ष की बात सुनी गई। पीड़ित की बात सुनकर अन्य गांव के लोगों ने भी पवन मावी पर उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। सभी गांव के लोगों ने पवन मावी का बहिष्कार करने की बात कही। हालांकि इससे पूर्व पंचों ने पवन मावी से बात कर उसका पक्ष जानने की भी बात कही। पवन मावी से बात करने के लिए 5 सदस्यों की टीम बनाई गई है। यह सदस्य पवन मावी से बात कर उनका पक्ष जानेंगे। उनका पक्ष जानने के बाद पंचायत आगे का फैसला लेगी। हालांकि दूसरे पक्ष का फैसला जानने के बाद अगली पंचायत कब होगी, इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है। पंचायत में मुख्य रूप से रिस्तल गांव से नेमपाल प्रधान, ईश्वर मावी, हरेंद्र कसाना, अनिल कसाना, अनिल शर्मा, बबली कसाना, महिपाल कसाना, रोहतास प्रधान, टेकचंद सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश में कानून व्यवस्था है। सभी लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं। पंचायतों से संविधान और कानून नहीं चलते हैं। मामले में कानून अपना काम कर रहा है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा, जो दोषी है वह जेल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन मावी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed