{"_id":"5ff7596b8ebc3e2f2338a128","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd211590142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के युवक की लोनी में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के युवक की लोनी में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहने वाले एक युवक की लोनी के अशोक विहार में बीते 24 दिसंबर को अवैध संबंधों के शक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए शव को दिल्ली सोनिया विहार पुश्ते पर जला दिया। दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर लोनी की अशोक विहार पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। टीम को मौके से कुछ साक्ष्य मिले।
मुस्तफाबाद कॉलोनी में सलीम परिवार के साथ रहते हैं। उनका साथ उनका भांजा इंतजार उर्फ शौकीन (22) भी रहता था। इंतजार रोड़ी डस्ट मैटेरियल का काम करता था। बीते 24 दिसंबर को इंतजार की लोनी के अशोक विहार में रहने वाले रोजूद्दीन ने अवैध संबंधों के शक में अपने ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 25 दिसंबर की सुबह आरोपी ने बाइक पर शव रखकर दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता पर ले गया और जला दिया। मृतक के मामा ने 28 दिसंबर को गोकलपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने शौकीन की आखिरी लोकेशन लोनी के अशोक विहार में आई। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने रोजूद्दीन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर लोनी के अशोक विहार पहुंची। यहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। दिल्ली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस के अनुसार आरोपी गोकशी के मामले में जेल गया था। वह अप्रैल से पैरोल पर बाहर आया हुआ है।