{"_id":"5f9c63808ebc3e9b7e32ba6a","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2079698136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नहर में बच्ची का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नहर में बच्ची का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
हिंडन नहर में मिला बच्ची का शव
साहिबाबाद। हिंडन नहर में शुक्रवार को करीब 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में कूड़ा बिनने वाले बच्चों ने शव को देखा और उसे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक बच्ची की शिनाख्त नहीं हुई है।
अभय खंड चौकी क्षेत्र में दोपहर को करीब डेढ़ बजे हिंडन नहर के किनारे कुछ बच्चे कूड़ा बीन रहे थे। कूड़ा बिनते हुए उन्हें नहर में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने शव को बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र 12 से 13 साल के करीब है। उसकी फोटो आसपास के थाने और चौकियों में भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया गया है। देर शाम तक जानकारी मिली कि बच्ची खोड़ा की रहने वाली है। किसी तरह घर का पता लगाया गया। जब पुलिस घर पर पहुंची तो घर पर ताला लगा था। जानकारी पर पता चला कि यह परिवार दो दिनों पहले कहीं चला गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों को भी फोटो दिखाकर बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए हैं, जिसमें आसपास के लोगों ने उसे पहचाना। हालांकि पुलिस का मानना है जब तक परिवार के लोग शिनाख्त नहीं कर देते तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस बच्ची के परिवार की तलाश कर रही है। यह परिवार यहां किराए के मकान में रहता था। पुलिस की अब तक की छानबीन में आया है कि बच्ची की मौत गला दबने से हुई है। एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।