फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

अभिनेता आमिर खान के खिलाफ लोनी विधायक ने दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
अभिनेता आमिर खान के खिलाफ लोनी विधायक ने दी तहरीर
विज्ञापन

लोनी। अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लोनी आए फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में बृहस्पतिवार को ट्रॉनिका सिटी थाने में तहरीर दी है। आमिर खान ट्रॉनिका सिटी स्थित एक कंपनी में आए थे। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि बुधवार को लोनी में फिल्म अभिनेता आमिर खान अपने कुछ साथियों के साथ एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि आमिर खान ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किए बिना भीड़ से मिलते रहे। दिल्ली और मुंबई में कोरोना महामारी सबसे ज्यादा है। इसलिए बाहर से लोनी आए आमिर खान व उनकी टीम के कोरोना संक्रमण से इंकार नहीं किया जा सकता है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोनी एसडीएम भी बिना मास्क के दिखे : आमिर खान से मिलने के लिए लोनी एसडीएम खालिद अंजुम भी परिवार के साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर आमिर खान और एसडीएम के फोटो भी वायरल हुए। फोटो में एसडीएम समेत अन्य लोग बिना मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed