{"_id":"5f7e110a8ebc3edc0f59d234","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2067115140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, एक घायल
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन के हर्ष विहार दो में एक डेयरी पर मंगलवार को पशु काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक हर्ष विहार दो स्थित एक डेयरी पर मंगलवार रात को कुछ लोग प्रतिबंधित पशु काट रहे थे। इसकी सूचना आसपास के लोगों और हिंदू संगठन को मिली। काफी संख्या में लोग डेयरी के बाहर इकठ्ठा हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। कुछ देर बाद एएसपी केशव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साजिद, आसिफ, आरिस, रफीक और आबिद निवासी जाफराबाद दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका साथी कासिम अहमद छत के रास्ते भागने लगा। उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से टैंपो सहित बाइक और स्कूटी बरामद हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपियों ने तीन प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की थी। इस दौरान तीन अन्य को मारने की फिराक में थे। एएसपी केशव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो रस्सी, तीन छुरा, नुकीला सरिया आदि सामान बरामद किया है।