{"_id":"5f7b7edb8ebc3e75024930c8","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd206572684","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल ड्रेस रिहर्सल आज, वायुसेना के जवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल ड्रेस रिहर्सल आज, वायुसेना के जवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुल ड्रेस रिहर्सल आज, वायुसेना के जवान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
साहिबाबाद। वायुसेना दिवस की तैयारियों को लेकर हिंडन स्थित वायुसेना स्टेशन में मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। कोरोना की वजह से इस बार आसमान में राफेल, चिनूक, लड़ाकू विमान तेजस और सारंग में भारतीय जांबाज बिना दर्शकों के ही करतब दिखाएंगे। सुबह आठ बजे से ही आसमान में भारतीय विमानों की गड़गड़ाहट शुरू हो जाएगी।
आठ अक्तूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना के तहत हिंडन वायुसेना स्टेशन में यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना की ताकत का अंदाजा इस दिन से लग जाता है। मंगलवार को वायुसेना के जवान फुल ड्रेस रिहर्सल में कई ऐसे करतब दिखाएंगे। जिसकी गरज आसमान में देखी जाएगी। जवान वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन कर सभी को रोमांचित करेंगे। पिछले बार रिहर्सल में अपाचे और चिनूक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे थे। तो इस बार राफेल पर सभी की नजर रहेगी। जमीन पर जवानों की कदमताल होगी जबकि आकाश में सारंग, सूर्य किरण और पैराजंपर्स के करतब होंगे। 150 फीट से ज्यादा ऊंचाई से पैराशूट लेकर जवान उड़ान भरेंगे तो वहीं, सारंग व चिनूक के साथ स्वदेशी हल्के विमान तेजस की भी धमक नीले गगन में देखी जाएगी।
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में हर वर्ष हजारों दर्शकों के बीच फुल ड्रेस रिहर्सल देखने की व्यवस्था होती थी। मगर इस बार कोरोना महामारी की वजह से सभी प्रवेश से दूर रहेंगे। इस बार वायुसेना दिवस पर तीनों सेनाओं के प्रमुख और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इन सभी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क व सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
राफेल का दिखेगा अलग अंदाज
दुनिया के सबसे उन्नत और लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल का करतब भी इस वर्ष पहली बार वायुसेना के इस अभ्यास में शामिल होगा। यह वायुसेना दिवस के एयरशो का हिस्सा बनेगा। एयरशो में सूर्यकिरण और सारंग के अलावा, मिग-29, मिराज 2000, सुखोई, तेजस, सारंग, चिनूक रहेंगे। मालवाहक ग्लोबमास्टर विमान पर भी नजर रहेगी। इस विमान ने दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी थी। जो इस बार भी देखी जाएगी। विंटेज विमान और टाइगर मॉथ व हावर्ड के साथ डिकोटा भी करतब दिखने में पहली कतार में होंगे।