फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रूट देखकर निकलें, छह और आठ अक्तूबर को रहेगा डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रूट देखकर निकलें, छह और आठ अक्तूबर को रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाले 88वें एयरफोर्स डे के कार्यक्रम को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल और आठ अक्तूबर को एयरफोर्स डे के कार्यक्रम के कारण एलिवेटेड रोड बंद रहेगी। सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक एलिवेटेड रोड से वाहन नहीं गुजर सकेंगे। सिर्फ वीवीआईपी के लिए इसे खोला जाएगा। इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के सामने से भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इस बार 88वां एयरफोर्स डे आठ अक्तूबर को मनाया जाना है। इसी कड़ी में छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होती है। इस बार कोरोना के कारण कम लोग आमंत्रित किए गए हैं। लेकिन करीब तीन हजार लोगों की भीड़ कार्यक्रम में रहेगी। इनमें कई वीवीआईपी भी शामिल होंगे। वायुसेना प्रमुख के साथ ही थलसेना अध्यक्ष और नौसेना अध्यक्ष कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरफोर्स डे परेड और फुल ड्रेस रिहर्सल पर यातायात डायवर्ट रहेगा। वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए कई जगह अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी तैनात किए जाएंगे। मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। भोपुरा तिराहे से आने वाले वाहनों को करन गेट गोल चक्कर से बीकानेर कट होते हुए जीटी रोड से मोहननगर निकाला जाएगा। लाजपत नगर कट से भी वाहनों को वाया करन गेट गेाल चक्कर से जीटी रोड होते हुए मोहननगर की ओर निकाला जाएगा। गाजियाबाद की ओर से आने वाला यातायात भी जीटी रोड होते हुए बीकानेर गोलचक्कर से निकलेंगे। एएलटी चौराहे से बड़े वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे तक नहीं जा सकेंगे। टीला मोड़ थाने के आगे भोपुरा की तरफ बड़े मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। करहेड़ा तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन नागद्वार या हिंडन एयरफोर्स स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

एलिवेटड रोड रहेगी बंद
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि छह और आठ अक्तूबर को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक एलिवेटेड रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। यूपीगेट की ओर से दिल्ली से आने वाले वीवीआईपी को ही एलिवेटेड रोड के रास्ते हिंडन एयरबेस में आने दिया जाएगा। अन्य वाहन जीटीरोड, एनएच नौ होकर गंतव्य को जाएंगे। राजनगर एक्सटेंशन रोड पर मेरठ रोड चौराहे से जीटी रोड पर हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन कट तक भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगी मीट की दुकानें
एयरफोर्स डे की तैयारियों के मद्देनजर लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों का अभ्यास चल रहा है। इस अवधि में एयरबेस के आसपास मीट की बिक्री हिंडन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। खुले में कूड़ा फेंकने पर भी पाबंदी है। जिससे पक्षी आसपास न उड़ें। इसलिए मीट की बिक्री बंद रखी गई है।

लग सकता है जाम
मंगलवार और बृहस्पतिवार को सुबह लोग अपने अपने काम पर जाएंगे। इस दौरान कई जगह पर डायवर्जन रहेगा। इससे जीटीरोड, लिंकरोड और एनएच नौ से लोग दिल्ली आ जा सकेंगे। इस दौरान वाहन चालकों को दो दिन तक जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed