फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आपसी विवाद में भाइयों में चले चाकू, दोनों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आपसी विवाद में भाइयों में चले चाकू, दोनों की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहननगर स्थित राजीव कॉलोनी में सोमवार रात दो सगे भाइयों मोहनलाल (32) और मोटा (28) में झगड़ा हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों में जमकर मारपीट हुई और चाकू चल गए। चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव कॉलोनी में दोनों भाई मोहनलाल और मोटा एक साथ रहते थे। दोनों मजदूरी करते थे। मोहनलाल शादीशुदा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों का शराब पीने के बाद किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दोनों ने चाकू से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार किए। मोहनलाल और मोटा लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर साहिबाबाद एसएचओ अनिल शाही पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घायल मोहनलाल और मोटा को गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। एसपी सिटी डा. मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों सगे भाइयों में विवाद हुआ था। भतीजे महेंद्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। विवाद किस बात को लेकर हुआ है, पुलिस की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

चाचा के घर खाना खाने के दौरान हुआ झगड़ा
पुलिस जांच में आया है कि दोनों भाई राजीव कॉलोनी में ही पास में अपने चाचा के यहां खाना खाने गए थे। इस दौरान दोनों ने एक साथ शराब भी पी। शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों मारपीट करते हुए घर के बाहर तक आ गए। भतीजे महेंद्र ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed