{"_id":"5e35d0738ebc3e4afe31430c","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd1933199163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट मालिक ने मेड से की छेड़छाड़
साहिबाबाद। इंदिरापुरम की एक सोसायटी में काम करने वाली मेड ने एक फ्लैट मालिक पर जबरदस्ती काम कराने और विरोध करने पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने संबंधित चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक युवती परिवार के साथ रहती है। वह इंदिरापुरम की एक सोसायटी में मेड का काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोसायटी के ही ब्लॉक चार में रहने वाले एक फ्लैट मालिक ने उनसे घर में काम करने को कहा तो मना कर दिया। इस पर वह काम करने के लिए जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि इस दौरान वह लिफ्ट से आने लगी तो फ्लैट मालिक जबरदस्ती लिफ्ट में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने फ्लैट नंबर के आधार पर संबंधित पुलिस चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।