{"_id":"5d7953bb8ebc3e01830a09a1","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd184185570","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक पर टेबल फैन गिरा, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे युवक पर टेबल फैन गिरा, करंट से मौत
विज्ञापन

लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवक की करंट से मौत हो गई। सुबह उठने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसके ऊपर टेबल फैन गिर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बंथला के रामबिहार में रोहित कुमार परिवार के साथ रहते थे। वह गिरी मार्केंट में ढोल बजाने का काम करते थे। गिरी मार्केट में ही उनकी बुआ रहती हैं। जानकारी के अनुसार, रोहित मंगलवार को बुआ के घर कमरेे में अकेले टेबल फैन लगाकर सो रहा था। दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह रोहित के बाहर नहीं आने पर बुआ कमरे में पहुंची। यहां रोहित के ऊपर टेबल फैन गिरा हुआ था। फैन हटाया को उसमें करंट आ रहा था। उन्होंने फैन का तार निकालकर रोहित को उठाया, लेकिन वह नहीं उठा। बुआ ने रोहित के परिजनों को सूचना दी और बचने की उम्मीद से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनी एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।