फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बेटी को चांटा मारा तो युवती की गला दबाकर की हत्या आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news - फोटो : GHAZIABAD City
बेटी को चांटा मारने पर युवती की गला दबाकर कर दी थी हत्या
विज्ञापन

लोनी। ढाई साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक युवती द्वारा चांटा मारने पर आरोपी पिता ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद युवती के शव को उसके ही घर के पीछे फेंक दिया था। बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर मार्ग दो नंबर इलाके से गिरफ्तार आरोपी ने हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतका युवती की चप्पल भी बरामद की है।
बार्डर थाना एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि तीन दिन पूर्व दो नंबर मूवी मैजिक सिनेमा के पीछे झाड़ियों में 19 साल की लड़की का शव उसके घर के पीछे मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतका का पड़ोसी पवन गायब है। पुलिस ने पड़ोसी को बुधवार सुबह हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व पड़ोस मे रहने वाली आरती ने उनकी ढाई साल की बेटी को चांटा मार दिया था। इस बात पर वह आरती से रंजिश रखने लगा। वह उनके बेटे के चांटा मारने का बदला लेना चाहता था। 10 दिनों तक वह आरती की रेकी करता रहा।
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
आरोपी पवन आरती की हत्या करने के लिए कई दिनों से फिराक में था। 31 जनवरी की रात को आरती आसपास सफाई का काम खत्म कर घर की तरफ जा रही थी। पवन घर से कुछ दूरी पर खड़ा हो गया और आरती के आने का इंतजार करने लगा। आरती के आते ही आरोपी ने गला दबाकर उसका सिर दीवार से लगा दिया। पवन ने शव को घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी ने आरती की चप्पल को भी वहीं दूर फेंक दिया था। हत्या के बाद आरोपी बेहटा हाजीपुर स्थित अपने दूसरे मकान में रहने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed