फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police

UP: वॉट्सएप पर लड़की पसंद करते ही ऐसे डील होती थी पक्की, इतने रुपये में होती थी बुकिंग, सेक्स रैकेट में खुलासे

Wed, 18 Oct 2023 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Oct 2023 09:25 AM IST
सार

गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके के नेहरू नगर के एफ ब्लॉक में एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरोह की सरगना को पूर्व में कविनगर थाना पुलिस ने पकड़ा था।

विज्ञापन
Ghaziabad News High Profile Sex racket busted by Ghaziabad police
सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नेहरूनगर के एफ-ब्लॉक में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार को सिहानी गेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ठिकाने बदल-बदलकर देह व्यापार कराने वाली सरगना समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


15 फरवरी को कविनगर थाने के पास से पकड़े जाने के बाद सरगना ने नेहरूनगर में अपना ठिकाना बना लिया था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली एक मकान में देह व्यापार किया जा रहा है तो उन्होंने मौके पर टीम के साथ जाकर छापा मारा।
विज्ञापन


वहां से तीन महिलाओं को पकड़ा है। गिरोह की सरगना रेखा उर्फ राधिका है जो व्हाट्सएप के जरिये देह व्यापार संचालित कर रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि ज्यादा रुपये कमाने के लिए उसने देह व्यापार शुरू कर दिया। पांच अक्तूबर को ही मकान किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो
गिरोह की सरगना रेखा उर्फ राधिका व्हाट्सएप के जरिये देह व्यापार संचालित कर रही थी। वह युवती व महिलाओं की फोटो ग्राहकों को भेजकर बुकिंग करती है। 500 रुपये से लेकर दो हजार रुपये में युवतियां उपलब्ध करा रही थी।

15 हजार रुपये प्रति माह किराये पर लिया था मकान
पूछताछ में बताया कि राधिका ने पंकज नाम के व्यक्ति से 15 हजार रुपये प्रति माह किराये पर मकान लिया था। राधिका ने निजी काम करने की बात कहकर मकान लिया था। मकान मालिक कविनगर क्षेत्र में रहते हैं।

 

काम पर जाने के बहाने निकलती थी महिलाएं
एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई अन्य दोनों महिलाओं से एक दिल्ली और दूसरी नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों विधवा हैं। पूछताछ में बताया कि वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकलती हैं और शाम को घर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed