फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

8 एकड़ में जिले का पहला जैव विविधता पार्क बनाने का काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में इसी जमीन पर बनाया जाएगा बायोडायवर्सिटी पार्क. - फोटो : GHAZIABAD City
8 एकड़ में जिले का पहला जैव विविधता पार्क बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदूषण को कम करने और जैव विविधता को समृद्ध व विकसित करने के लिये जिले में पहला जैवविविधता पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नगर निगम की खाली जमीन पर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले एक एनजीओ इसे विकसित करने के लिए 20 लाख रुपये खर्च करेगी। 6 महीने में इसके काम को पूरा कर लिया जायेगा।

सामाजिक संस्था सोशल एक्शन फॉर फॉरेस्ट एंड इनवायरनमेंट के पदाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में पेड़-पौधों की कमी के चलते प्रदूषण को कम करने के लिये संस्था ने यहां निगम के सामने पार्क बनाने की मंशा जाहिर की थी। इसके बाद जनवरी में निगम ने पार्क की करीब 8 एकड़ जमीन को बायोडायबर्सिटी पार्क में बदलने की मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि इस जैवविविधता पार्क को तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा।एक हिस्से में लोगों के घूमने के लिये 3 एकड़ क्षेत्रफल में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले लोग और कामगार यहां आकर इसकी खूबसूरती निहार सकेंगे। एक एकड़ जमीन पर तालाब बनाया जाएगा, जिसमें जैव विविधता को बढ़ाने वाले विभिन्न जलीय जीवों और वनस्पतियों को जोड़ा जायेगा। बाकी 4 एकड़ जमीन पर मिनी फॉरेस्ट का निर्माण किया जाएगा। जिसमें छायादार, फल और फूलदार पेड़ लगाए जाएंगे। 6 महीने में इसे पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा। इसके बाद इसकी देखरेख व रखरखाव की जिम्मेदारी निगम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed